खैरथल
वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को किया जाएगा तेज : देव कसाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ बास ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को और गति देने के लिए बैठक आयोजित कर रणनीति तय की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अभियान जिले के हर गांव और वार्ड तक पहुंचाया जाएगा
गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ की एक बैठक का आयोजन किया गया। किशनगढ़ बास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वोट चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा करना था। वहीं पाटिल ने बताया कि 4 तारीख को जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति को समर्थन देने के लिए प्रदेश के बड़े नेताओं की सभा को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, समन्वयक विधानसभा प्रभारी देव कसाना, विधानसभा प्रभारी गफूर खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचना है। इस मौके पर जमशेद खान डीसीसी उपाध्यक्ष, राम प्रकाश संगठन मंत्री, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका किशनगढ़ बास उमेश यादव, शुभराम खेरिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, शहर खैरथल कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, जिला राजमिस्त्री मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरूभाई, रफीक खान बोलनी, विजेंद्र गुर्जर सरपंच, फूल सिंह सरपंच, बाबूलाल सैनी, सुभाष सैनी, नितिन पार्षद, सुनील पार्षद, दौलत भारती, नूर मोहम्मद हल्लू, इस्माइल खान, विश्राम गुर्जर, परसराम चौधरी, युवा नेता कमल सिंह, निक्की प्रजापत, प्रतिनिधि सद्दीक खान, चमन बसवाल, त्रिभुवन शर्मा, फकीरचंद गुप्ता, जीएसएस बाघोर के अध्यक्ष सोमनाथ चौधरी ,अनिल रोहिल्ला, मंडल अध्यक्ष आसम खान, दशरथ राठौर, किशनचंद इस्माइलपुर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे


