बरेली
भीम आर्मी की शक्ति–प्रदर्शन सभा
हजारों की भीड़ उमड़ी, अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर दलित–मुस्लिम एकता का ऐतिहासिक संदेश,

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव का भव्य स्वागत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : तहसील बहेड़ी के ग्राम मुड़िया नबीबख्श में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विचार–संगोष्ठी एवं विशाल जनसभा ने आज इतिहास रच दिया।
कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 10 से संभावित प्रत्याशी जावेद प्रधान द्वारा किया गया, जिसमें भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
“अब संघर्ष ही विकल्प है, और संघर्ष सिर्फ भीम आर्मी करती है” — डॉ. भार्गव
हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए डॉ. कुलदीप भार्गव ने कहा —
अब मुस्लिम समाज को सड़क पर उतरकर संघर्ष करने वालों का साथ देना होगा। देश में असली संघर्ष केवल भीम आर्मी कर रही है। दलित–मुस्लिम एकता से ही हम अत्याचारों का जवाब मजबूती से दे सकते हैं।” उनके भाषण पर उपस्थित जनसमूह बार–बार तालियों और नारों के साथ समर्थन जताता रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुर्शीद खान, अतुल वाल्मिकी, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्रपाल सागर, तहसील अध्यक्ष हसन रजा, पूर्व संयोजक आकाश सागर, समीर स्टार्क, वसीम, सुरेंद्र सागर, विजय सागर, उमेश, ताहिर प्रधान, अंग्रेज सिंह, दामोदर राव, सौरभ भारतीय, नन्हे खान, अंकित सागर, दफ्तर खां, महानगर अध्यक्ष शिवम भारती, पिंटू सागर, उदय प्रताप, शाहिद अली, प्रेम अम्बेडकर, तस्लीम, असलम मसूरी, तथा क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



