पाकुड़

बकरीद ईद को लेकर सुरक्षा के ध्यानार्थ डीसी- एसपी ने की फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की तैनाती, हर गतिविधियों पर प्रशासन की है पैनी नजर

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), बकरा ईद को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव नजर आ रहे हैं, सुरक्षा के साथ विधि व्यवस्था सांध्यानार्थ में डीसी मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने शुक्रवार शाम को जिले के विभिन्न चौक- चौराहों, सेंसिटिव एरिया अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा के ध्यानार्थ हर दृष्टि से सभी स्थानों का बारीकी से निरीक्षण भी किया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद सुरक्षा बलों के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। ईद- पर्व को लेकर हर गतिविधियों की सीसीटीवी कैमररे के साथ – साथ आसमान से भी ड्रोन कैमरा से हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हर गतिविधियों के साथ साथ हुड़दंग मचाने वाले मनचलों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर है नजर है। वही डीसी – एसपी जिला वासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए शान्ति पूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए हर्षोल्लास के साथ बकरीद ईद मनाने की अपील की है। साथ ही असमाजिक तत्वों समेत हर गतिविधियों सहित हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अप्रिय गतिविधि पर तुरन्त प्रशासन को सूचित करने की अपील की। ताकि ससमय अवधि में ही अप्रिय गतिविधि पर निपटने के साथ बेहतरीन आयाम स्थापित करने में प्रशासन अपने भुमिका सुनिश्चित करते हुए सकारात्मक आयाम स्थापित कर सके।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button