भरत पुर

भगवान विष्णु की आराधना, व्रत, जप और दान- पुण्य के साथ मनाई पद्मिनी एकादशी 

राहगीरों और यात्रियों के किए हलक तर बुझाई प्यास

 भक्तों ने भीषण गर्मी में पेश की इन्सानियत की मिसाल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड मुख्यालय के विभिन्न ग्रामीण अंचल में ज्येष्ठ अधिकमास की चित्रा और स्वाति नक्षत्र चन्द्रमा के विशेष गोचर के साथ बुधवार के दुर्लभ योग में पद्मिनी (कमला) एकादशी मानाई गई। जहां कस्बे के प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर,लक्ष्मी नारायण मन्दिर, राधाकृष्ण युगल किशोर जी मन्दिर, चतुर्भुजजी मन्दिर, लक्ष्मण जी मन्दिर, भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर,हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, अथाई वाले हनुमान जी मन्दिर आदि सहित विभिन्न मन्दिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हुए व्रत, जप करते हुए एकादशी की कहानी सुन कर ठाकुर जी को श्रद्धा अनुसार आम,केला, चीनी आदि के साथ पेय पदार्थ अर्पित करते हुए ठाकुर जी से परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दूसरी ओर कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित शीतला सेढ माता मन्दिर के परिसर में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली जहां शीतला माता भक्त मंडल के संयुक्त तत्वाधान में राहगीर और यात्रियों को ठंडा मीठा जल, रुहआफजा शरबत का वितरण किया गया। यहां चिलचलाती धूप में सफर कर रहे लोगों को जब ठंडा शरबत मिला तो उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस सेवा कार्य की जमकर प्रशंसा की। इस ठंडा मीठा शरबत वितरण में सभी शीतला माता के भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा जिन्होंने आने जाने वाले राहगीरों , यात्रियों को रोक रोककर शरबत पिलाकर हलक तर करते हुए प्यास बुझाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button