अमेठी

थाना परिसर में हुई व्यापारियों की बैठक सुरक्षा के मुद्दों पर विचार – विमर्श

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। बुधवार को नौगाजी पुलिस बूथ पर व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समस्त दुकानदार और व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में प्रमुख रूप से सर्राफा बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही ताकि बाज़ार की सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत किया जा सके। वहीं थाना प्रभारी ने सभी सर्राफा व्यापारियों से अपील करते हुए कहा ग्राहक को जो भी सामान बेचो उसका नाम आधार नंबर मोबाइल नंबर ज़रूर अपने रजिस्टर में दर्ज़ करें जिससे आगे कोई परेशानी का सबब न बने। बैठक में मनीष केडिया,महेंद्र जलान, इमरान आलम, दीपक कौशल,दिलीप कौशल, मनीष सोनी, आलोक अग्रवाल,ऋतिक सोनी,सिद्धांत जैन आदि व्यापारी रहे मौजूद।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button