झांसी

बच्चों का टीकाकरण अभियान 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
झांसी l  टीडी टीकाकरण का विशेष अभियान 1 से 31 अगस्त तब चलेगा । 74 विद्यालयों के छूटे 5400 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने स्कूलों में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधाकर पांडे ने बताया कि स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। आईसीडीएस, बीएसए, डीपीओ, डीआईओएस व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के समन्वय से छूटे बच्चों के टीकाकरण की कार्य योजना तैयार की गई है। सभी स्कूलों में छूटे बच्चों का टीकाकरण होगा ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रवि शंकर ने बताया कि 24 अप्रैल 10 में तक अभियान चलाया जा चुका है जिसमें से 74 विद्यालय के 5400 बच्चों का टीकाकरण छूट गया था ।
प्रत्येक एएनएम अपने उपकेंद्र से जुड़े सभी स्कूलों वी मद्रास को सूचीबद्ध कर कार्य योजनाओं के अनुसार बच्चों को टीकाकरण करवाएंगे ।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस विपिन मैत्रेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजय श्री शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि रत्नेश त्रिपाठी, आदित्य जयसवाल, गौरव वर्मा आदि उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button