बरेली

15 नवंबर को मनाया जाएगा पर्वतीय समाज का उत्तराखंड स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पर्वतीय समाज का उत्तराखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में मनाया जाएगा।
कुर्मांचल नगर भोलेनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दीपावली पर्व के कारण स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाने का निर्णय लिया गया है। उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को तन-मन-धन से सहयोग करना होगा, तभी कार्यक्रम भव्य होगा।
कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने तैयारियों में जुटने को कहा। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि उत्तराखंड से टीमें विशेष प्रस्तुति देंगी। मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा और एंट्री निशुल्क रहेगी।
बैठक में वरिष्ठ सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बोरा, प्रभात गैरोला, पूरन सिंह मेहरा, गोपाल राणा, संजय नेगी, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, पूरन जोशी, दीपक जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button