कैराना

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रिंसटन हाउस का दबदबा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। द न्यू हाइट्स एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रिंसटन हाउस का दबदबा रहा, जबकि रस्साकशी में ऑक्सफोर्ड हाउस ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन इमरान अहमद सिद्दीकी ने किया। इस दौरान विभिन्न हाउसों के कैप्टन्स ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए मार्च किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, रस्साकशी, सैक रेस, बैग रेस और जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। मैदान में खिलाड़ियों के बीच जीत को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। परिणामों में कबड्डी और वॉलीबॉल दोनों में प्रिंसटन हाउस ने जीत दर्ज की, जबकि रस्साकशी में ऑक्सफोर्ड हाउस विजेता रहा। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और टीम भावना से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button