बरेली

पीएम श्री जीआईसी में सात दिवसीय क्षेत्रीय माटी कला मेला शुरू                        

विधायक संजीव अग्रवाल ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सात दिवसीय क्षेत्रीय माटी कला मेला-2026 का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। उन्होंने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मिट्टी का दीया जलाकर मेले का उद्घाटन किया।
मेले में विभिन्न जिलों से आए माटी शिल्पकारों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए विधायक ने कहा कि मिट्टी के बर्तनों की उपयोगिता हमारी परंपराओं के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। माटी कला उत्पाद ही धरती मां को बचाने का सर्वोत्तम विकल्प हैं। उन्होंने मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं, दीपकों और बर्तनों की सराहना की। मेले में गोरखपुर की पारंपरिक टेराकोटा कला आकर्षण का केंद्र रही। अंत में विधायक ने कारीगरों को आधुनिक मशीन-टूलकिट वितरित कर सम्मानित किया और स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मेला 7 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान पूरन लाल प्रजापति, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, मुकेश कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button