जामताड़ा
जामताड़ा-दुमका रोड में “आशा साड़ी एंड ज्वेलरी” शोरूम का भव्य उद्घाटन, उद्घाटन के साथ ही उमड़ी ग्राहकों की भीड़, महिलाओं में दिखा उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। वरिष्ठ समाजसेवी सह व्यवसायी तरुण गुप्ता के नए व्यवसायिक शोरूम “आशा साड़ी एंड ज्वेलरी” का भव्य उद्घाटन मंगलवार को वेदिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। जैसे ही शोरूम का उद्घाटन हुआ, मौके पर ग्राहकों की सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने साड़ियों के आकर्षक कलेक्शन और ज्वेलरी के आधुनिक डिज़ाइन की जमकर सराहना की। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि जामताड़ा में इस तरह का नया प्रतिष्ठान खुलना फैशन और पारंपरिक परिधान प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात है। व्यवसायी तरुण गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य जामताड़ा की जनता को बेहतर गुणवत्ता के कपड़े और ज्वेलरी एक ही छत के नीचे सुलभ दामों में उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यापारी और आम जनता मौजूद रहे।



