मेरठ
डॉक्टर्स डे के अवसर पर आईएमए में होंगे कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में कल आईएमए के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें 1985 बैच के डॉक्टर्स को सम्मानित भी किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष डॉ0 अनुपम सिरोही व सचिव सुमित उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सकों को उत्कृष्ट योगदान पुरूस्कार दिया जायेगा। मेरठ के वरिष्ठ चिकित्सकों को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार भी दिया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 आर सी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ0 अशोक कटारिया रहेंगे।


