श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनि मंदिर के पास कढ़ी-चावल का भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे स्थित शनि मंदिर के समीप इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर कढ़ी-चावल का भंडारा आयोजित किया गया। इस भंडारे का आयोजन लगातार पिछले 20 वर्षों से किया जा रहा है।
आयोजनकर्ता राजू कुमार ने बताया कि उन्होंने 20 वर्ष पहले मात्र 21 किलो कढ़ी-चावल से इसकी शुरुआत की थी। प्रभु की कृपा और लोगों के सहयोग से यह संख्या हर वर्ष बढ़ती गई और अब 151 किलो कढ़ी-चावल का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।
इस आयोजन में राजू कुमार के साथ अमित चौधरी, रवि ठाकुर, विश्वास राणा, मयंक गुप्ता, रोहित कुमार, सौरभ त्यागी, दीपक वर्मा, विनीत कश्यप और उषा देवी सहित कई सहयोगी मौजूद रहे।
भंडारे में उपज संगठन के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, पवन शर्मा, राजू शर्मा, नीरज तोमर, मदनपाल गौतम, लोकेश कुमार, अमित तोमर आदि भी शामिल हुए और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।



