मेरठ

अमर बलिदानों को याद कर एमआईईटी  स्कूल ने किया नमन

-विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य और गीतों से शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल, जागृति विहार में गुरुवार को कक्षा 6 और 8 के विद्यार्थियों ने “नमन” शीर्षक से कक्षा प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन विष्णु शरण एवं प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोकों के साथ मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।
प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों का मार्गदर्शन और उनका उत्साह बढ़ाना बहुत आवश्यक है, क्योंकि प्रोत्साहित बच्चा अपने कार्यों को आसानी से सफलता तक पहुँचा लेता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की विविध प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। नाट्य मंचन में जलियांवाला बाग हत्याकांड को जीवंत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बालिकाओं ने अपने अभिनय के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया। वहीं सामूहिक वाद्य वादन और देशभक्ति गीतों पर आधारित तिरंगा नृत्य ने पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने संगीत और नृत्य के माध्यम से स्वास्थ्य एवं व्यायाम के महत्व को भी सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
चेयरमैन विष्णु शरण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। भारत की सुरक्षा और विकास की ज़िम्मेदारी आने वाले समय में इन्हीं के कंधों पर होगी, इसलिए हमें इन्हें साहसी और मज़बूत बनाना होगा।
कार्यक्रम का संचालन सीनियर कोऑर्डिनेटर बुलबुल चौधरी ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका अनमता, रेनू राजौरा, नेहा इजहार, मानसी, दीपक झा, प्रीति सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button