शामली
15 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को पुलिस टीम ने ग्राम अहमदगढ़ निवासी राजेंद्र उर्फ बिट्टू उर्फ जंगली पुत्र जयपाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और अमरपाल शर्मा शामिल रहे।


