बाराबंकी

सफदरगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार

40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान माजिद पुत्र अजमेरी के रूप में हुई है, जो रायपुर, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी का निवासी है। पुलिस टीम ने उसे दादरा रोड स्थित ईदगाह तिराहा के पास से पकड़ा।
सफदरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 42/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button