खैरथल

तीन दिवसीय विज्ञान मेले का समापन 

क्विज प्रतियोगिता,सतत कृषि में ईपी स्कूल रहा अव्वल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 खैरथल।  पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2025-26 का समापन समारोह  आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती शकुंतला मीणा, भामाशाह डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता, डॉ नितिन शर्मा, फतेह मोहम्मद, प्रधानाचार्य अमरलाल जी को प्रधानाचार्य धनेश जी गर्ग, विज्ञान मेला प्रभारीरश्मि शर्मा,विज्ञान मेले के लिए नियुक्त सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य अमरलाल जी ने बताया कि इन तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में सेमिनार, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता बैक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में इंजीनियर पॉइंट खैरथल के सूर्यांश अग्रवाल ने प्रथम स्थान राउमावि,भिवाड़ी की बिपाशा शर्मा ने द्वितीय स्थान राउमावि,सिवाना की संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सेमिनार प्रतियोगिता में राबाउमावि, टपूकड़ा की जानिस्ता ने प्रथम स्थान, पीएम श्री राउमावि,खानपुर मेवान की सफिया ने द्वितीय स्थान व पीएम श्री राउमावि, खैरथल की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रादर्श प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर पर सतत कृषि विषय में एपीएस तिजारा के मुकुल सिंह ने प्रथम स्थान, उभरती प्रौद्योगिकी विषय  में राउमावि, भजेड़ा के मुकुल ने प्रथम स्थान, राउमावि,टपूकड़ा के विशाल ने द्वित्तीय स्थान, हरित ऊर्जा विषय मे राबाउमावि ,आनंद नगर की रोशनी ने प्रथम स्थान, अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक विषय में राबाउमावि टपूकड़ा की निर्मला ने प्रथम स्थान, राउमावि, बृंसगपुर के देवेंद्र सिंह ने द्वितीय स्थान, पीएम श्री  राउमावि खानपुर मेवान के आईरिस ने तृतीय स्थान, मनोरंजन गणितीय मॉडल विषय में राउमावि, भजेड़ा के हिमांशु ने प्रथम स्थान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में राउप्रावि, श्यामाका की रितिका ने प्रथम स्थान, एपीएस तिजारा के मौलिक गुप्ता ने द्वितीय स्थान,राबाउमावि, खैरथल की प्राची ने तृतीय स्थान, जल संरक्षण विषय में राउमावि बघेरी खुर्द की क्षमा ने प्रथम स्थान, ईपी खैरथल के भावेश गुप्ता ने द्वितीय स्थान, राउमावि, वल्लभ ग्राम के आकाश वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही प्रादर्श प्रतियोगिता उच्च माध्यमिक स्तर में सतत कृषि विषय में ईपी खैरथल के हरीश ने  प्रथम स्थान, पीएम श्री  राउमावि खैरथल के युवराज ने द्वितीय स्थान, पीएम श्री राउमावि खानपुर मेवान के मनमीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, उभरती प्रौद्योगिकी विषय  में पीएम श्री राउमावि,  खानपुर मेवान के जिशान ने प्रथम स्थान, राउमावि, भिवाड़ी के विक्रम ने द्वित्तीय स्थान,राउमावि, मोठूका के मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, हरित ऊर्जा विषय मे पीएम श्री राउमावि खैरथल के विशाल ने प्रथम स्थान,पीएम श्री राउमावि खानपुर मेवान की प्रीति सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक में पीएम श्री राउमावि खैरथल के उमेश ने प्रथम स्थान, राउमावि कोटकासिम के वंश तिवारी ने द्वितीय स्थान, राउमावि, टपूकड़ा की ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, मनोरंजक गणितीय मॉडल विषय में पी एम श्री राउमावि, खानपुर मेवान के कन्हैया प्रजापत ने प्रथम स्थान,पी एम श्री राउमावि, खैरथल के यश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में पीएम श्री राउमावि खानपुर मेवान की यासमीन ने प्रथम स्थान,पी एम श्री राउमावि, खैरथल के विकास ने द्वितीय स्थान, राउमावि सिवाना की मिन्नी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जल संरक्षण एवं प्रबंधन विषय में राबाउमावि टपूकड़ा की निशा शर्मा ने प्रथम स्थान, राउमावि निम्बाहेडी की कोमल कौर ने द्वितीय स्थान,ईपी खैरथल के लक्ष्मीकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी प्रादर्श विषय  में पीएम श्री राबाउमावि इस्माइलपुर की सोनी विजेता रही।
कार्यक्रम में विजेता रहे प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों के द्वारा ईनाम की राशि, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कौशिक के द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button