बाराबंकी
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : जनपद के थाना सफदरगंज की पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान फ्लैग मार्च रसौली चौराहे से निकलकर मेन मार्केट होते हुए सब्जी मंडी कटरा मोहल्ला होते हुए मुख्य सड़क से होकर गुजरा. इस दौरान उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में एवं प्रेम तथा भाईचारा के साथ सभी पर्व मनाने की अपील लोगों से की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों से उन्होंने प्रशासन से सहयोग लेने और सहयोग करने का भी अपील की. साथ ही कहा कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष निगाह है. किसी भी सूरत में समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद पाण्डेय, सिपाही हरिकांत यादव, सिपाही रमेश पटेल, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या मे पुलिस के जवान शामिल थे.



