बाराबंकी

त्योहारों के लिए पुलिस सतर्क मिलिट्री फोर्स के साथ रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

मसौली बाराबंकी। गणेश चतुर्थी एव बारह रवी उल अव्वल में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर को लेकर मसौली पुलिस ने मंगलवार की शाम को पैरा मिल्ट्री  फोर्स के साथ रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह , प्रभारी पैरा मिल्ट्री के के यादव, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, रमेश्चंद्र आरक्षी वीरेंद्र सिंह,  नितीश दक्ष, मिथुन गिरि, आकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मसौली चौराहा, मसौली कस्बा, बड़ागांव, बांसा व शहादतगंज अनूपगंज त्रिलोकपुर, शहाबपुर मे रूट  मार्च कर शांति का संदेश दिया। रूट मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार   सिंह ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर रूट मार्च निकाला गया है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। गणेश चतुर्थी  के साथ -साथ वारावफ़ात का भी पर्व है। गणेश प्रतिमा विसर्जन  में डीजे पर अश्लील गाना न बजायें। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि डीजे संचालकों की लिस्ट बनायी गयी है नियमों का उलघघन करने वालो  पर कार्रवाई की जायेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button