रामपुर शाहबाद
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। दिहाड़ी लेबर कर रहे मजदूर को लगा करंट जिससे वह गंभीर रूप से घायल।शाहबाद बिलारी बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पम्प पर दीवार चुनाई का कार्य चल रहा था। लेबर दिहाड़ी कर रहा मजदूर पंकज पुत्र शंकर लाल निवासी मोहल्ला हाकिमान किसी कार्य के लिए जैसे ही दीवार पर चढ़ा पास से गुजर रही है टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसके बाद दीवार से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे लोग घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर घर वापस भेज दिया।

