हापुड़

ब्रजघाट पर गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़ । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हापुड़ की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा । गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई और अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा प्रकट की। आपको बता दें कि आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह से ही ब्रजघाट स्थित गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया । गंगा स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए । गोताखोरों की टीम, पुलिस बल, स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहे । गंगा मैया के जयकारों और गुरु वंदना के साथ ब्रजघाट की पावन धरती एक बार फिर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button