बरेली
नरेंद्र सिंह अधिकारी को डिप्टी मेयर बनाए जाने पर पर्वतीय समाज में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : कुर्मांचल नगर निवासी वार्ड नंबर 26 के पार्षद नरेंद्र सिंह अधिकारी को उप सभापति (डिप्टी मेयर) नगर निगम बरेली निर्विरोध चुने जाने पर पर्वतीय समाज के सदस्य गणों ने हर्ष व्यक्त किया। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने कहा कि अपने समाज से नगर निगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नरेन्द्र सिंह अधिकारी के चयन से पूरे समाज में हर्ष है। समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उप सभापति का स्वागत किया। महासचिव नरेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह मेहरा, कुंवर सिंह बिष्ट,पंचम सिंह बोनाल,गोपाल सिंह राणा, पुष्कर सिंह बोहरा, बिशन सिंह बिष्ट, बालम सिंह मेहरा, किशन सिंह बिष्ट, अशोक उप्रेती, एवं समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।



