दिल्ली

संकल्प ट्रस्ट, पुणे द्वारा डाॅ महेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। कई वर्षों से गरीब वर्ग के कल्याण के लिए कार्यरत गैर-सरकारी संगठन संकल्प ट्रस्ट, पुणे (भारत) द्वारा सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में वकालत कर रहे डॉ. महेन्द्र कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। बता दें कि डॉ. गुप्ता सामाजिक विषयों के अंतरराष्ट्रीय वक्ता हैं तथा ऑल इंडिया सीनियर सिटिजन्स कॉन्फेडरेशन (AISCCON) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, इस संगठन में देश भर से लगभग 30 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2025 सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। डॉ. गुप्ता को यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में एकता और समानता के लिए उनके निरंतर और समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया, सम्मान मिलने पर उन्होंने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान के‌ बाद उनकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है वह और अधिक ऊर्जा के साथ समाज सेवा का कार्य जारी रखेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button