बेतुल

बैतूल आयुष विभाग ने शुरू किया व्यापक जनजागरण अभियान

औद्योगिक क्षेत्र से लेकर शासकीय कार्यालयों तक दिया योग का संदेश

 कर्मचारियों और श्रमिकों ने किया योगाभ्यास
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को सफल और व्यापक बनाने के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुष विभाग द्वारा विभिन्न संस्थानों और विभागों में योगाभ्यास, जनजागरूकता एवं पंजीयन गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के निर्देशन में मंगलवार को बैतूल ऑयल मिल औद्योगिक क्षेत्र कोसमी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास के तहत योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों सहित कुल 94 लाभार्थियों ने सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थितजनों को विभिन्न योग क्रियाओं और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. पुनीत डोंगरे एवं डॉ. ज्ञानेश्वर झरबड़े भी उपस्थित रहे।
इधर, कलेक्टर कार्यालय बैतूल में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समस्त विभागों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आयोजन को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं आयुष विभाग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल एवं वन विभाग बैतूल में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का योगाभ्यास हेतु पंजीयन भी कराया गया। विभाग द्वारा लगातार विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को योग दिवस से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button