गोड्डा

मेहरमा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/मेहरमा : प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा बुधवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन व्रत रखा। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button