Uncategorized
लोनी में बिना हेलमेट सरपट दौड़ते वाहन, पुलिसकर्मी बने मूकदर्शक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 सितम्बर से दोपहिया वाहन चालकों व पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।अब से पहले भी शासनादेश में परिवहन विभाग ने हेलमेट ना पहनने वाले के खिलाफ स्पष्ट निर्देश दे रखे थे कि नियम तोड़ने वालों पर कडी कार्रवाई की जाए, लेकिन लोनी क्षेत्र में इस आदेश का कभी कोई असर दिखाई नहीं दिया ।
लोनी क्षेत्र के मुख्य मार्गो पर स्थित ट्रॉनिका सिटी, अंकुर विहार, लोनी, टीला मोड़ और लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र तक—दोपहिया वाहन चालक सडको पर बिना हेलमेट बेखौफ दौड़ते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में भी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं। “हम रोज देखते हैं कि बिना हेलमेट लोग तेज रफ्तार में गुजरते हैं, पर पुलिसकर्मी ध्यान नहीं देते। अगर पुलिस सही तरीके से चेकिंग करे तो क्षेत्र में घटित हादसों में कमी आ सकती है
एक अन्य स्थानीय व्यापारी ने कहा कि “पुलिस केवल उन्हीं वाहनों को रोकती है जहाँ से वसूली की संभावना रहती है। आम लोग नियम तोड़ते हुए भी बिना रोक-टोक धडल्ले से इन मार्गो से निकल जाते हैं।”
इस विषय पर जब पुलिस के आला अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि हेलमेट न पहनने वालों पर कार्रवाई के लिए विशेष चेकिंग अभियान 1 सितंबर से चलाया जाएगा “सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ तत्काल चालान काटे जाएं,
इसके बावजूद आमजन का मानना है कि जब तक पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करती और वसूली की प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगती, तब तक ऐसे आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेंगे।
|
|

