बेतुल

बैतूल उपतहसील बोरदेही नियमित नही खुलने से 35 किमी दूर आमला तहसील जाने को मजबूर 23 पंचायतों के ग्रामीण

किसान संघर्ष समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उपतहसील बोरदेही नियमित खोलने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। उपतहसील बोरदेही नियमित रूप से न खुलने से उपतहसील क्षेत्र की 23 पंचायतों के ग्रामीणों को 35 किलोमीटर दूर आमला तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों और आम जनता की इस परेशानी को लेकर किसान संघर्ष समिति तहसील आमला ने कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा और उपतहसील को नियमित रूप से खोलने की मांग की।
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार यदुवंशी ने बताया कि पूर्व में उपतहसील सप्ताह में दो दिन खुलती थी, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था भी बंद हो गई है। उपतहसील बोरदेही के अंतर्गत 23 हल्का पटवारी क्षेत्र और 23 पंचायतें आती हैं। आवागमन के साधन समय पर न मिलने से गरीब और बुजुर्ग किसानों को और अधिक कठिनाई होती है।
ज्ञापन सौंपने वालों में आनंद वाईकर बोरदेही, गुड्डू शिलूकर, मनोज दरसेमा, साजन शिलूकर, बुद्धू दरसेमा, सुकरलाल दरसेमा, दियान भोपाकार, कल्लू शिलूकर और परसराम दरसेमा शामिल रहे। समिति ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप कर उपतहसील को नियमित खोलेगा ताकि किसानों और आम जनता को आमला तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button