खैरथल

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता एवं प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
किशनगढ़ बास ( खैरथल-तिज़ारा) ।  उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग, अलवर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिकानी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं — लाड़ो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, फ्री RSCIT कोर्स तथा शिक्षा सेतु योजना आदि की जानकारी दी गई।
पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को उद्यम स्थापित करने हेतु एक करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें 25 से 30 प्रतिशत सब्सिडी विभाग द्वारा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थी को प्रदान की जाती है।
साथ ही उन्होंने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र तथा वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में बताया, जहाँ पीड़ित महिलाओं को विधिक, चिकित्सीय एवं काउंसलिंग सहायता एक ही स्थान पर निःशुल्क प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला (ड्राइंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शकुंतला यादव, उपप्रधानाचार्य श्रीमती सुधेश कुमारी, श्रीमती अनीता झाखड़ एवं पीटीआई श्रीमती उषा जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर किशनगढ़ ब्लॉक की समस्त साथिनें एवं विद्यालय की छात्राएं भी उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button