गोड्डा

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीता मेडल, खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो 
गोड्डा। छठी राज्य स्तरीय योगासन सपोर्ट प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ शानदार स्वागत। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर और रंग गुलाल लगाकर जिला योगासन संगठन के सदस्यों तथा खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। प्रतियोगिता बोकारो केडीपीएस विद्यालय में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल समेत 7 पदक खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। जूनियर बालक वर्ग में मोहित कुमार सिल्वर मेडल, विजय कुमार ब्रॉन्ज मेडल, विजय कुमार ने सुपाइन स्पर्धा में गोल्ड मेडल, मनोज कुमार सिल्वर मेडल एंव पुरुष सीनियर वर्ग में मनोज कुमार टुडू ब्रॉन्ज  मेडल, जूनियर बालिका वर्ग में सपना कुमारी को आर्टिस्टिक स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल में ट्विस्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफल रहे। सीनियर पुरुष वर्ग  में प्रशांत कुमार और रंजन कुमार को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।सपना कुमारी और विजय कुमार डे ने महाराष्ट्र में आयोजित होने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम के कोच नीरज कुमार सिंह, नीलम कुमारी, मैनेजर अनंत कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट है। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है कि जब राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गोड्डा के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की और इतना शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर जिला योग स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सचिव अनंत कुमार, कोषाध्यक्ष बुलबुल कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, डिंपल कुमारी, प्रियंका कुमारी, नीलम कुमारी, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, पवन कुमार, सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर महानंद यादव, अजय कुमार राय, अनुपम मिश्रा, नीरज कुमार सिंह, ऋषिकेश कुमार सिंह ने खुशी व्यक्त की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button