शादी के पवित्र बन्धन में बंधी डिप्टी जेलर को आँखें के पर्यावरण रक्षकों ने भेट किया पौधा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत:- बडौली उज्जवला फार्म में रायबरेली जेल अधीक्षक प्रभात सुपुत्र साहब सिंह निवासी जौनपुर के साथ शादी के पवित्र बन्धन में बंधी लखनऊ जेल की डिप्टी जेलर अंशु मलिक सुपुत्री राज कुमार मलिक निवासी सिलाना बागपत को सुरज कुमार राय एस०पी० बागपत के नेतृत्व में आँखें के पर्यावरण रक्षक समाजसेवी आर०आर०डी०उपाध्याय, रविकुमार एडवोकेट, संजय मलिक, युवराज सूर्या एवं विकास कुमार ने विवाह संस्कार से पूर्व “विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार” अभियान के तहत पौधा भेट कर शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।
आँखे के “विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार” अभियान की प्रशंसा करते हुए जनपद-बागपत के एस०पी० सूरज कुमार राय ने पौधा रोपण अभियान को पर्यावरण व मानवता के लिए समर्पित ईश्वरीय कार्य बताया। समाजिक संस्था आँखें मिडिया सोशल नेटवर्क के डायरेक्टर समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा पेड़-पौधें पृथ्वी का आभूषण होने साथ हमें जीवन देने वाली जीवन दायनी ऑक्सीजन सहित मूल्यवान ओषधि व अन्य वस्तुयें प्रदान करते है। इनका रोपण व संरक्षण धार्मिक परम्पराओं का हिस्सा एवं पुण्य का कार्य माना जाता है। इसीलिए हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करते हुए निरंतर पौधा रोपण करे।
इस अवसर पर श्रीमती लोकेश मलिक, श्रीमती मांडवी देवी, खुशी, साक्षी, सुमन, शिवानी, शिमला, अनुज, आलोक, जसवीर राणा, राकेश मलिक, ध्रुव, कृपाल, मलिक, राहुल, प्रशांत, विशाल, अरूण, भानू आदि उपस्थित रहे।



