सिंगरौली

जनहित के कार्यों के लिए जागरूकता और सकारात्मक सोच जरूरी : पार्षद प्रेम सागर मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा है कि देशहित, क्षेत्रहित और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समाज में जागरूकता, निरंतर संघर्ष और सकारात्मक सोच का होना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि समाज हित और क्षेत्रीय विकास के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। समाज में सुधार लाने के लिए सबसे पहले व्यक्तिगत और सामूहिक सोच में बदलाव जरूरी है। जागरूक समाज ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर तरीके से समझ सकता है तथा विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि वे क्षेत्र के विकास और सामाजिक सुधार के लिए सहयोग करें। आपसी सहयोग, समर्पण और सकारात्मक प्रयासों से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना ही वास्तविक विकास का आधार है। जरूरतमंद लोगों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से समाज हित में आगे बढ़कर योगदान देने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button