राष्ट्रीय

शुभांशु शुक्ला के पिता से राजनाथ ने की बात

भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा का समापन कर धरती पर लौट गए। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला से बात की। शुभांशु 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी वापसी पर खुशी जताई और उनके पिता से कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।  उन्होंने आगे लिखा कि ऐतिहासिक एक्सिओम मिशन 4 को सकुशल संपन्न कर सफल वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी व उनकी टीम को हार्दिक बधाई! आपकी उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश वासी गौरवान्वित है। भारत आपके स्वागत को उत्सुक है।15 जुलाई 2025 भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा का समापन कर धरती पर लौट गए। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा। शुभांशु शुक्ला की कुशल वापसी पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है।

इसे भी पढ़ें: शुक्ला जी की जगह किसी भी दलित या ओबीसी को भेजा जा सकता था… शुभांशु शुक्ला को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता उदित राज
पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की थी। भारतीय अंतरिक्ष यात्री, तीन साथी अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) के साथ, आज दोपहर 3:00 बजे करळ (सुबह 4:30 बजे उळ) कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में उतर गए। यह दल सोमवार (14 जुलाई) को दोपहर 2 बजे करळ पर स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान “ग्रेस” में सवार हुआ और शाम 4:45 बजे करर के हार्मनी मॉड्यूल से अलग हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button