भंडारीदह में गुरुवार को पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अनुज गणेश महतो का 18वां शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष देवी देवी व उनके पुत्र अखिलेश महतो, झामुमो जिला अध्यक्ष रतन लाल मांझी सहित उनके परिजनों ने गणेश की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । साथ ही गणेश महतो की पत्नी बबीता देवी पुत्र प्रभाकर व दिवाकर महतो ने भी श्रद्धा के साथ माल्यार्पण कर नमन किया । इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। गणेश महतो अमर रहे की नारे लगाएंगे गए ।
मंच को संबोधन करते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी ने कहा गणेश उगता हुआ सूरज था अपनी कर्मठ कार्यों से जाने जाते थे । मजदूरों में एक अलग ही पहचान बनाई थी ।
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा गणेश महतो कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई । वह झारखंड के राजनीति में सक्रिय हो कर उभर रहे थे । पूर्व मुखिया नकुल महतो, मुखिया जयनाथ महतो, गणेश महतो सोना राम हेंब्रम आदि ने भी मंच को संबोधित किया ।
शहीद गणेश महतो स्मृति मंच के तहत इंडियन रेड ब्लू सोसाइटी बोकारो द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया । पूर्व शिक्षा मंत्री पुत्र अखिलेश महतो सहित दो दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया ।
मौके पर गौरी शंकर महतो, सुभाषचंद्र महतो, रामेश्वर शर्मा,अजमुल अंसारी, जयलाल महतो, दौलत महतो आदि उपस्थित थे ।




