पाकुड़
तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह से 40 टन अवैध कोयला बरामद
40 tonnes of illegal coal recovered from Tetulmari West Modidih

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । बुधवार को सीआईएसएफ एरिया-4 व तेतुलमारी पुलिस ने संयुक्त रूप से वेस्ट मोदीडीह में संचालित आउटसोर्सिंग पैच के पाण्डेडीह छह नंबर के समीप छापामारी कर करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया। जब्त कोयले को जेसीबी मशीन के माध्यम से वेस्ट मोदीडीह प्रबंधन को सौंप दिया। इधर छापामारी की भनक लगते हीं धंधेबाज भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों आउटसोर्सिंग पैच से कोयले की चोरी धड़ल्ले से हो रही है, जिसे धंधेबाज इकट्ठा कर शाम होते ही अवैध को डिपो पर भेज देते हैं। छापामारी में सअनि मनदीप बैठा के अलावा कतरास क्षेत्र के सीआईएसएफ शामिल थे।



