साहेबगंज

साहिबगंज में युवक पर चाकू से हमला,घायल अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र के सकरोगढ़ चैती दुर्गा के पास शनिवार रात करीब 9:30 बजे खाने का सामान मांगने को लेकर दुकानदार और युवक में विवाद हो गया,विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।घायल युवक की पहचान गुल्लीभट्ठा निवासी रजनीश कुमार तांती 28 वर्ष के रूप में हुई है। उसकी बाईं कलाई पर गंभीर चोट आई है,उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।वही घायल युवक ने बताया की वह गणेश विसर्जन जुलूस में था,भूख लगने पर दुकान में खाने का सामान मांगा तो दुकानदार ने गाली-गलौज कर धक्का देकर निकाल दिया,कुछ देर बाद चाकू से हमला कर दिया,आरोप है कि हमला करने वाला दुकानदार नशे में था।वही नगर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है, सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button