बरेली
रामौतार पाठक बने विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश में जिला सह-प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश तथा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी महाराज जी में आस्था रखने वाले संगठन के कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श के पश्चात महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आदेशानुसार तथा संभाग प्रभारी शरद प्रजापति जी, बरेली मंडल प्रभारी ओमपाल मौर्य जी एवं बरेली जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल जी के निर्देशन में रामौतार पाठक जी को बरेली में जिला मंत्री पद से पदोन्नत करते हुए जिला सह-प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन ने उनके कार्यों, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ दी गईं।
मंडल प्रभारी बरेली ओमपाल मौर्य ने रामौतार पाठक को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील होगा।



