गोड्डा

नाली निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  गोड्डा जिला सदर प्रखंड के पथरा चौक से नूनबट्टा तक लगभग 14 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसके साथ ही सड़क किनारे बन रही 6 किलोमीटर लंबी नाली में भ्रष्टाचार और लापरवाही की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इंजीनियरों और ठेकेदारों की अनुपस्थिति में काम हो रहा है, और सरकारी पैसों का खुला बंदरबांट किया जा रहा है।
क्या है इस मामले नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो गोड्डा का पूरा सच? आइए, जानते हैं
 पथरा चौक से नूनबट्टा तक की यह सड़क विकास की नई उम्मीद लेकर आई थी। लेकिन सड़क किनारे बन रही नाली ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया है। देखिए, यहां तो नाली निर्माण पूरा भी नहीं हुआ की तोड़ दिया जा रहा है। मजदूर  काम कर रहे हैं, और इंजीनियर या ठेकेदार की छाया तक नजर नहीं आती।
 ग्रामीणों का कहना है कि यह सब पैसों की लूट का खेल है।
देखिए यह नाली का हिस्सा। ग्रामीणों के मुताबिक, ढलाई के नीचे जीएसबी की लेयर तक नहीं दी जा रही। सीधे मिट्टी पर ऊपर से कंक्रीट डाल दिया जा रहा है। इतना कमजोर निर्माण कि कभी भी टूट सकता है। राहगीरों का कहना है कि यह नाली नहीं, बल्कि हादसे की जन्मभूमि बन रही है। पैसों का दुरुपयोग साफ नजर आ रहा है – जहां एक तरफ बजट आवंटित है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button