
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में 14 वर्षीय छात्रा वर्ग व 19 वर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग में चैंपियनशिप जीती और कुल 33 मेडल प्राप्त किये। 14 छात्राओं व 2 छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसी विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में उपविजेता रही। 3 छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। एक छात्र का 19 वर्षीय बास्केटबॉल टीम में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह शेखावत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।



