खैरथल

शहरी सेवा शिविर में लोगो को मिल रही है राहत

शिविर मे एक ही स्थान सभी विभागों के निमटायें जा रहे है प्रकरण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : नगर परिषद खैरथल द्वारा राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर 2025 के अन्तर्गत आज 20 सितंबर को वाल्मीकि सामुदायिक भवन खैरथल में शिविर आयोजित किया गया!
 परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया की नगर परिषद खैरथल द्वारा कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजना के अन्तर्गत जारी पट्टो 08 प्रकरण,घर-घर कचरा संग्रहण सम्बन्धी 07 प्रकरणों,सडक,नाली,
चौराहा मरम्मत एवं सौन्दर्याकरण सम्बन्धी 02 प्रकरण, जन्म-मृत्यु पंजीयन सम्बन्धी 12 आवेदन, जन आधार संशोधन के 02 प्रकरण कुल 31 प्रकरणों का शिविर में निस्तारण किया गया!
शर्मा ने बताया की आज शिविर के दौरान वार्ड नम्बर 07, 08 एवं 09 में आवारा पशुओं,बन्दरों को पकडवाये जाने के 04 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 06 आवारा गोवंश पकडकर परिषद क्षेत्र से बाहर छुडवाये गये हैं एवं उक्त वार्डों में स्ट्रीट लाईट सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण करते हुए मौके पर 69 स्ट्रीट लाईटों को दुरूस्त कर चालू किया गया है एवं 12 नई लाईटें खाली पोलों पर स्थापित करवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों यथा जन स्वास्थय अभियान्त्रिकी विभाग द्वारा 04 प्रकरण, उर्जा विभाग द्वारा 38 प्रकरण, महिला बाल विकास विभाग द्वारा 39 प्रकरण, खाद्य विभाग आधार सीडिंग सम्बन्धी 18 प्रकरण चिकित्सा विभाग द्वारा 25 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।  23 सितंबर को शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन सार्वजनिक पार्क नई अनाज मण्डी खैरथल में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने आमजन से अपील है कि शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button