बालाघाट

टीबी मुक्त भारत अभियान पर सांसदों की विशेष संगोष्ठी में शामिल हुईं सांसद श्रीमती पारधी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बालाघाट : सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती पारधी आज 19 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित मध्यप्रदेश के सांसदों की विशेष संगोष्ठी के पश्चात आयोजित सहभोज में शामिल हुईं। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बहन श्रीमती अनुप्रिया पटेल तथा अन्य सांसदगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय नड्डा ने प्रदेशभर में टीबी उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने जनजागरूकता, समय पर जांच, उपचार की निरंतरता और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष बल दिया।
उक्त सहभोज में खजुराहो सांसद एवं भाजपा मप्र के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा, सतना सांसद गणेश सिंह , जबलपुर सांसद  आशीष दुबे, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, देवास सांसद डॉ. महेंद्र सिंह सोलंकी, उज्जैन सांसद  अनिल फिरोजिया, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, राजगढ़ सांसद  रोडमल नागर, सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू, ग्वालियर सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर, दमोह सांसद  राहुल सिंह लोधी तथा खंडवा सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल भी उपस्थित रहे।
सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों के साथ जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button