बरेली

जिलाधिकारी ने 10 से 12 बजे के दौरान जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं 

सम्बंधित अधिकारियों को जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज प्रत्येक दिवस की भांति कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को बारी बारी सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु मार्क किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को समस्त सम्बंधित अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं को सुनकर शत प्रतिशत उनका निराकरण किया जाये।
जनसुनवाई के दौरान शिकायत कर्ता के साथ आये बच्चे को जिलाधिकारी ने दुलार किया और उसे चॉकलेट दी।
जनसुनवाई के दौरान कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी शिकायतें आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं और शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button