ललितपुर

सांस्कृतिक कार्यशालाएं जन्म देती हैं नए कलाकारों को : रामरतन कुशवाहा 

दस दिवसीय रामायण अभिरुचि कार्यशाला के भव्य समापन में हुआ सीता स्वयंवर का मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर । अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान एवं संस्कार भारती ललितपुर इकाई द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कार्यशाला के समापन सत्र में ललितपुर सदर रामरतन कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य और संस्कार भारती ललितपुर इकाई अध्यक्ष बृजमोहन संज्ञा की अध्यक्षता और संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू गंधर्भ सिंह लोधी के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
        अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, ग्राम प्रधान सुख साहब ने अतिथियों को पुष्पमाला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया ।
        सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि बुन्देली कलाकारों के संरक्षण और संवर्धन और नवोदित कलाकार तैयार करना ही कार्यशालाओं का प्रमुख उद्देश्य है ।
         कार्यशाला समन्वयक संजय राष्ट्रवादी ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में रामायण अभिरुचि कार्यशाला का आयोजन कर नई युवा पीढ़ी में भारतीय मूल्यों और संस्कृति को बढ़ावा देने का सदप्रयास कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार।
          संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती के सहयोग से कार्यशालाओं का आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है ।
      कार्यक्रम में हेमंत जैन रोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार संज्ञा, कृष्णकांत सोनी, पुष्पा झा, शंकर राजा, दिनेश कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
       रामलीला मंचन में प्रशिक्षु बालकों ने मुख्य प्रशिक्षक शिवशंकर के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बृजेंद्र राजा और दीपक राजा ने संगीत में सहयोग किया ।
     बाल कलाकारों में राम शिवांश, लक्ष्मण दक्ष सुडेले, सीता आदित्य राजा, परशुराम अतुल सुडेले, राजा जनक युवराज राजा, रावण युवराज, वानासुर ऋषि, सुनयना ओम राजा, सखि अंश राजा, विश्वामित्र राज यादव, सदानंद अभिराज और आयुष यादव, लवराज, रुद्र यादव, अंशुमान, यशवेंद्र, सतीश, रामकुमार, आशिक यादव, सहदेव, अभिनव, मनीष, वीर सिंह आदि ने आमंत्रित राजाओं का अभिनय किया ।
     कार्यक्रम समन्वयक संजय राष्ट्रवादी ने संचालन किया और ग्रामप्रधान सुख साहब ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया !!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button