रामपुर शाहबाद
बीके प्रीति ने मुजीब मियां को बांधा रक्षा सूत्र, एकता का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके प्रीति ने सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन नगर पंचायत शाहाबाद मुजीब मियां के आवास पर पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।बीके प्रीति ने कहा कि रक्षा सूत्र प्रेम, विश्वास और भाईचारे का प्रतीक है। सभी वर्गों को भेदभाव भुलाकर मिलजुलकर रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने मुजीब मियां को संस्था का साहित्य भी भेंट किया और आध्यात्मिकता व सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।



