बोकारो

एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह थाना परिसर में एकल अभियान द्वारा शुक्रवार को रक्षाबंधन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी,एसआई सुबोध कुमार सिंह , राहुल कुमार, बिमल कुमार सिंह,एएसआई उदय कुमार , ब्रिकेश कुमार सिंह, हवलदार भोला प्रसाद, जवान रंजीत कुमार राणा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने सभी बहनों को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में एकल अभियान के
बोकारो अंचल गतिविधि प्रमुख नंदकिशोर महतो ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार है।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नावाडीह खंड के सह कार्यवाह बालेश्वर प्रसाद महतो, संच प्रमुख नरेश महतो,हेमंती देवी, शांति देवी,टेकलाल महतो,व्यास सावित्री देवी, आचार्या सुनीता देवी,कौशल्या देवी,दुलारी देवी , दिनेश्वरी देवी, मुनिया देवी, कुसुम देवी, लीलावती देवी, सरस्वती देवी सहित दर्जनों आचार्या बहने उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button