बोकारो

मुख्यमंत्री जन संवाद टोल फ्री नंबर 181 को पुन: चालू करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो । झारखंड सरकार द्वारा 01 मई 2015 को शुरू किया गया मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र और उसका टोल फ्री नंबर 181 को पुनः चालू करने की मांग होने लगी है। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने रांची के सूचना भवन में जन संवाद एवं समाधान केंद्र का उद्घाटन किया गया था। इस केंद्र का टोल फ्री नंबर 181 था। जिस पर आम जनता अपनी शिकायत और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकती है। राज्य के आम जनता ने इस जनसंवाद केंद्र का लाभ भी प्राप्त किया। सरकार बदलने के साथ ही इस जन संवाद केंद्र को बंद कर दिया गया। जिस कारण अब आम जनता अपनी समस्याओं का निदान के लिए मुंह ताकने को विवश है।आम जनता के नजर में सरकार तो सिर्फ सरकार होती है चाहे वह भाजपा की सरकार हो या झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार हो। सरकार और जनप्रतिनिधि समय के साथ बदलते रहते है। उन्ही सरकार में से कुछ निर्णय आम जनता के हितकारी होते हैं जिसका फायदा आम जनता को होती है उन्ही में एक सफल निर्णय था मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र इस केंद्र के टोल फ्री नंबर में फोन में शिकायत कर झारखंड राज्य के आम जनता अपनी समस्याओं का निदान प्राप्त करते थे। इस संबंध में कसमार भाकपा नेता दिवाकर महतो कहते हैं कि यह टोल फ्री नंबर आम जनता के लिए अपनी समस्या के निदान का अच्छा माध्यम था। इसे अभिलंब चालू किया जाए। कसमार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद्र महाराज ने टोल फ्री नंबर को चालू करने की मांग करते हुए कहा है कि गरीब जनता के लिए अपनी समस्या समाधान का यह एक सशक्त माध्यम था। इसे पुन चालू करने से आम जनता अपनी समस्याओं का निदान प्राप्त कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर को चालू करने की मांग करने वालों में शकुर अंसारी, गोलक नाथ ठाकुर ,मनोज रंजन झा ,सोहेल अंसारी, शशि भूषण प्रजापति, कलाम सफी, हेमंत महतो ,आनंद ठाकुर आदि शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button