रामपुर शाहबाद
वॉशरूम जाते समय सांप ने डसा, हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मोहल्ला हकीमान निवासी हेतराम शर्मा वॉशरूम जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाहर बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।



