
नई दिल्ली । आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी के जीवन में खुशी और सफलता के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही आईए जानते हैं कि और नेताओं ने इस मौके पर क्या संदेश दिया है?
नेपाल ने अस्थायी स्टोरेज की व्यवस्था की है, क्योंकि नदी में दूर तक बहकर आए शवों से मुर्दाघर भर गए है – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रिश्तों में मिठास और भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कई नेताओं ने बहनों से राखी बंधवाई और इस पर्व के जरिए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को याद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया। इस दौरान वे छात्रों से हाथों से दिल बनाते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, ह्यरक्षाबंधन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता लाए। प्यार, स्नेह और आपसी भरोसे का बंधन हमेशा अटूट बना रहे – यही मेरी हार्दिक कामना है।
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने स्थानीय लोगों के साथ रक्षा बंधन मनाया।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री स्वप्न दासगुप्ता रक्षा बंधन उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा संदेश है कि बंगाल अब अच्छा है। हमारी पार्टी एक बड़े परिवार की तरह है।’
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया, जहां महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी।
तेलंगाना के मंत्री कोंडा सुरेखा और अनसूया सीताका ने जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को राखी बांधी।
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल रक्षाबंधन उत्सव में शामिल हुईं और कहा, ‘यह प्यार का त्योहार है, भाई-बहन के अटूट बंधन का जश्न है।’
रक्षाबंधन के मौके पर वात्सल्य ग्राम की बहनों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राखी बांधी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षाबंधन के मौके पर ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी वाटिका में राज्य-स्तरीय वृक्ष संरक्षण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान रक्षाबंधन के मौके पर एक पेड़ पर राखी बांधी।
रक्षाबंधन के अवसर पर लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर साझा की।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक ललिता देवी ने राखी बांधा
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रक्षा बंधन के अवसर पर शुभकामनाएं दिया। उन्होंने इसे भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसा और स्नेह से भरा बताया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की उन बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया, जो टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। अमित शाह ने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन के इंजेक्शन की जरूरत होती है, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ऐसे सभी बच्चों को जीवनभर मुफ्त इंसुलिन उपलब्ध करा रही है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में रक्षाबंधन मनाया। महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। गडकरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी के रिश्ते को खास बताया। इस दौरान कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।




