शामली
पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी सख्त चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे सभी अभिलेखों की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के हौसले पस्त करने और जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर कदम निर्णायक रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि कहीं भी प्रशासनिक सुस्ती या घपलेबाजी मिली तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने नगर की गलियों, मोहल्लों व मुख्य बाजारों में पैदल गश्त करते हुए जनसाधारण से संवाद किया। व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से मिलकर उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।


