मथुरा

जीजा ने सालों को करोड़ों की नोटों की माला पहनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। मांट तहसील के अंतर्गत टैंटीगांव के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के नगला फौदा गांव में एक अनोखी घुड़चढ़ी हुई। इसमें जीजा योगेश कुमार ठाकुर ने अपने सालों प्रशांत और कान्हा राघव को एक-एक करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाई। यह माला 100 फुट लंबी थी और 500-500 रुपये के नोटों से तैयार की गई थी। इसे संभालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस नजारे को देखकर गांव के लोग और रिश्तेदार अचंभित रह गए। प्रशांत और कान्हा राघव भाकियू भानु के किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे हैं। वे मार्बल और पत्थर के शोरूम संचालक भी हैं। जीजा योगेश कुमार ठाकुर राजस्थान के नंदोली कामा गांव के निवासी हैं। इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button