शामली
दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 08 किग्रा डोडा पाउडर बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 08 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ है। पकड़े गए डोडा पाउडर की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 64 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कोतवाली कैराना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 08 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता वादिल निवासी ग्राम पटनी परतापुर थाना झिंझाना व मुनव्वर निवासी ग्राम बराला बताया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए डोडा पाउडर की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है।
