पाकुड़
बीडीओ की अध्यक्षता में हुई सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक, दिये सख्त निर्देश
Weekly review meeting was held under the chairmanship of BDO, strict instructions were given Open in Google Translate • Feedback Google Translate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की स्थिति का जानकारी प्राप्त करने के पश्चात प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने उपस्थित कर्मियों को समयावधि में ही चल रही कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की ताकीद भी की। बैठक में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी तेतू राय, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार टुडू, सहायक अभियंता जमील अख्तर, जूनियर अभियंता रवि राकेश समेत पंचायत सचिव व रोजगार सेवक अन्य उपस्थित थे।



